आज एक विधेयक पर बहस के दौरान पश्चिम अफ्रीका (West Africa) के देश घाना (Ghana) की संसद में जमकर लात-घूंसे चले हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
देश की संसद में इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन टैक्स पर बीते कई हफ्ते से गतिरोध चल रहा है. संसद के निचले सदन में विपक्षी दल जमकर इसका विरोध कर रहे है.
सदन के डिप्टी स्पीकर जोसफ ओसेई-ओवुसु ने सलाह दी थी कि टैक्स पर सदन के भीतर बहस होनी चाहिए, बल्कि सीधे वोटिंग होनी चाहिए.
इसके जब टैक्स पर संसद में हुई वोटिंग के दौरान नतीजा टाई हो गया यानी इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन टैक्स के पक्ष और विरोध मे बराबर वोट पड़े.
इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच धक्का मुक्की और लात-घूंसे चलने लगे. जहां कुछ सांसद बेहद आक्रामक होकर लड़ रहे थे वहीं कुछ अपने साथियों को समझाने की कोशिश में लगे थे.
सोशल मीडिया पर दुनिया भर में वायरल हो रहे इस वीडियो को दुखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
Fierce kicks and punches in Ghana's parliament over electronic communication tax
- ये भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.