दुनिया में पिकासो जैसे बहुत कम आर्टिस्ट हुए हैं जिन्होंने अपनी कला से बड़ा नाम कमाया है मगर क्या आपने कभी किसी जानवर को पेंटिंग करते देखा है? Pig painting sold for 20 lakhs
शायद नहीं देखा होगा। मगर आज हम आपको एक सुअर के बारे में बताने जा रहे हैं जो गजब की पेंटिंग करती है। इस कारण से सुअर को लोग ‘पिगकासो’ कहते हैं।
साउथ अफ्रीका के फ्रैंचौक वैली में रहने वाली जोआने लेफसन और उनकी ‘पिगकासो’ काफी फेमस हो चुके हैं।
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक जोआने ने ‘पिगकासो’ को 5 साल पहले साल 2016 में केप टाउन के एक स्लॉटरहाउस से बचाया था जहां उसे काटने के लिए ले जाया जा रहा था। तब से वो उसे अपने पास लेती आईं और एक फार्म में रखकर पालने लगीं।
पिगकासो जब से छोटी थी, तब से ही जोआने उसकी देखभाल कर रही हैं। एक बार उन्होंने गलती से पिगासो के बाड़े में कुछ पेंट ब्रश छोड़ दिए जिसके बाद वो उससे खूब खेलने लगी।
तब महिला ने तय किया कि वो अपनी पालतू सुअर की पेंटिंग की हॉबी को आगे बढ़ाएगी और उसे दुनिया को दिखाएगी।
5 साल की पिगकासो अब 680 किलो की हो गई है और पिछले 5 साल के वक्त में उसने 400 से ज्यादा पेंटिंग्स बनाई हैं।
लोग सुअर की पेंटिंग को इतना पसंद करते हैं कि उसे अच्छे-खासे दाम में खरीद भी लेते हैं। पेंटिंग से कमाया गया पैसा, फार्म के दूसरे जानवरों को पालने में खर्च होता है।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.