दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में एक बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रैंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक साजिश के तहत इन आरोपियों ने बैंक्वेट हॉल के मालिक को किडनैप कर 1 करोड़ की फिरौती मांगी थी।
पीड़ित के परिवार ने 50 लाख रुपए आरोपियों को दे भी दिए थे, लेकिन जब ये मामला पुलिस तक पहुंचा तो किडनैपिंग करने वाले उनके जानकर ही निकले।
पुलिस ने आरोपियों से अब तक 36 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। 17 दिसम्बर को बैंक्वेट हॉल के मालिक विकास का बेटा तीनसुख अपने ड्राइवर और फ्लॉवर डेकोरेटर रिचा के साथ सुबह के वक्त गाजीपुर फूल मंडी खरीदारी करने आया था।
जैसे ही तीनसुख और रिचा फूल मंडी से वापिस लौटे तो घात लगाए बदमाश ने पिस्टल की नोक पर कार में बैठते ही ड्राइवर समेत तीनों को अपने कब्ज़े में कर लिया। इसके बाद फिर तीनसुख के पिता विकास को कॉल कर 1 करोड़ की फिरौती मांगी गई।फिर गाजीपुर के पास विकास 50 लाख रुपए लेकर गए। 50 लाख रुपए लेकर किडनैपर ने तीनसुख, रिचा और उसके ड्राइवर को छोड़ दिया, लेकिन रुपए लेकर आए विकास को ही कार में बैठाकर पिस्टल की नोक पर किडनैप कर लिया।वे उसे करीब 30 किलोमीटर दिल्ली में घुमाते रहे। फिर वे लोग पश्चिम विहार इलाके में विकास को कार में छोड़कर 50 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
किडनैपिंग की शुरुआत गाजीपुर से हुई थी। इस वजह से मामला पटपड़गंज थाने में दर्ज किया गया है।
- यह भी पढ़ें
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.