इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतें और भी मिली हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ग्वालटोली थाने में अतिरिक्त इंस्पेक्टर पद पर थे।
रविवार रात ग्वालटोली क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। उनके साथ हरदोई निवासी उनकी महिला मित्र भी थी। इस बात की जानकारी सरकारी आवास पर रहने वाली कथित पत्नी को हुई। देर रात वह होटल पहुंची और अरुण कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।
शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच उनको दी गई है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.