मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भैंस के दूध नहीं देने से परेशान एक किसान उसे लेकर थाने पहुंच गया और कहा कि उसे शक है कि जादू-टोने के कारण भैंस ने दूध देना बंद कर दिया।
45 साल के बाबूलाल जाटव ने शनिवार को नयागांव पुलिस थाने में शिकायत दी कि उसकी भैंस पिछले कुछ दिनों से दूध नहीं दे रही है। बताया कि भैंस जादू टोने के प्रभाव में है।
आवेदन देने के करीब चार घंटे बाद किसान अपनी भैंस को लेकर थाने पहुंचा और फिर पुलिस से मदद मांगी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘मैंने थाना प्रभारी को किसी पशु चिकित्सक की सलाह ग्रामीण को दिलाने के लिए कहा था। ग्रामीण आज फिर थाने पहुंचा और पुलिस को धन्यवाद देते हुए उसने कहा कि रविवार की सुबह भैंस फिर से दूध देने लगी है।’’
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.