राजस्थान के उदयपुर के कोटडा इलाके में एक महिला को बेचने का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला को बेचने में उसके पिता और दूसरे रिश्तेदार शामिल हैं।
महिला को 3 लाख 40 हजार रुपए में एक बूढ़े व्यक्ति को बेच दिया गया, बताया जा रहा है कि इस मामले में एक महिला भी शामिल है।
खबर के मुताबिक, मनीषा नाम की एक महिला ह्यूमन ट्रैफिकर बताई जा रही है। युवती ने शिकायत में खुद को केसा नाम के व्यक्ति के हाथों अगस्त महीने में बेचे जाने की बात कही थी।
पुलिस के मुताबिक, जब पीड़िता की शादी जगमल नाम के शख्स से की गई तो वह गर्भवती थी। पीड़िता के पिता ने पहले ही जगमल से पैसे ले रखे थे। कुछ दिनों के बाद उसके पिता उसे घर वापस ले आए।
इसी बीच मनीषा ने पीड़िता के पिता से संपर्क किया। इसके बाद सरपंच और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से उसे केसा नाम के बुजुर्ग को बेच दिया गया। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस छानबीन कर रही है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.