कॉलोनी के फ्लैट में इस तरह चल रहा था देह व्यापार, 8 महिलाओं सहित 11 गिरफ्तार


देहरादून में पटेलनगर पुलिस ने देहराखास के THTC कॉलोनी में एक फ्लैट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का खुलासा करते हुए 11 महिलाओं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

संचालक महिलाओं को भूटान, बांग्लादेश, सहित विभिन्न राज्यों से बुलाकर दून के होटलों, पर्यटन स्थलों में भेजता था। मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। 

उन्हें काफी समय से देहराखास स्थित THTC कॉलोनी में एक फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार के संचालन की जानकारी मिल रही थी। जिसके संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और टीम गठित कर शनिवार रात फ्लैट में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान एक कमरे में 2 महिला व 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। एक अन्य कमरे को खोला गया तो उसमें 6 महिलाएं मिलीं।  

संचालक राजीव ने बताया कि उसने यहां एक फ्लैट किराये पर ले रखा है। जहां देह व्यापार किया जा रहा था। संचालक के कहने पर ग्राहकों से फ्लैट के साथ ही अलग-अलग होटलों में जाती थी।

ग्राहकों से जितनी कीमत मिलती है, उसका आधा हिस्सा संचालक लेता था और बाकी उन्हें दिया जाता है। संचालक ही उन्हें ग्राहकों से मिलाता है और पैसे का लेन-देन करता है।

इस मौके पर पुलिस को भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि बरामद किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ