हैवानियत : विधवा से गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया स्‍टील का गिलास


हैवानियत की हदें पार करने का यह मामला झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज इलाके में सामने आया है, जहां एक विधवा के साथ तीन आरोपियों ने गैंगरेप किया। यही नहीं इन दरिंदों ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पीड़िता के निजी अंग में स्‍टील का गिलास तक डाल दिया। 


पुलिस  ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल को झकझोर देने वाला ये मामला हंटरगंज प्रखंड के एक गांव का है। बताया जा रहा कि गुरुवार रात करीब ग्यारह बजे तीन युवकों ने गांव की ही एक 50 वर्षीय विधवा महिला से दरिंदगी की। 


आरोपियों ने गैंगरेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने चाय पीने वाला स्टील का छोटा गिलास निजी अंग में डाल दिया। पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। 


वारदात की प्राथमिकी हंटरगंज थाने में दर्ज कर ली गई। पुलिस ने तीन में से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ