इस दिवाली मनपसंद कार खरीदने के अरमान पर फिर सकता है पानी, जानिए वजह


भारत में लोग अकसर अपनी मनपंसद कार खरदीने का काम दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली के त्‍योहारी सीजन में करते हैं, पर इस बार इसमें थोड़ी दिक्‍कत आ सकती है, जिसकी वजह है गाडि़यों के निर्माण में इस्‍तेमाल होने वाले सेमीकंडक्टर की किल्‍लत.

पूरी दुनिया में सेमीकंडक्टर जिसे आमतौर पर चिप कहा जाता है, की शॉर्टेज के चलते कार बनाने वाली कंपनियों का उत्‍पादन प्रभावित हो रहा है.

इससे जहां इस बार त्‍योहारी सीजन में ग्राहकों को अपनी मनपसंद कार मिलने में परेशानी हो सकती है, वहीं कार कंपनियों का कारोबार भी प्रभावित होने की आशंका है, जोकि त्‍योहारी सीजन में परवान चढ़ता है.

चिप एक तरह से गाड़ी के दिमाग की तरह होती है. गाड़ी में जो भी फंक्शन होते हैं वो सभी चिप की मदद से ही होते हैं. वर्तमान में सभी ऑटो मैन्युफैक्चर्स को इसकी किल्‍लत से जूझना पड़ रहा है.

चिप की कमी के चतले कई कार कंपनियां पहले ही अपने प्रोडक्शन में कटौती का ऐलान कर चुकी हैं.जैसे-जैसे चिप की कमी से देरी हो रही है, इसका असर त्‍योहारी सीजन में गाड़ी खरीदने की चाहत रखने वालों पर पड़ने के आसार बढ़ते जा रहे हैं.

बता दें कि कार बनाने वाली कंपनियां अक्‍टूबर-नवंबर में पड़ने वाले त्‍योहारी सीजन में डिस्‍काउंट ऑफरों व गिफ्ट आदि के जरिये बिक्री बढ़ाकर साल के पुराने स्‍टॉक को निकालने का भरपूर प्रयास करती हैं.

साल के इन आखिरी महीनों में वाहन न बिकने पर एक माह बाद नया साल लग जाने पर उस साल के मॉडल पुराने पड़ जाते हैं, जिससे उन्‍हें बेच पाना मुश्किल हो जाता है. इसलिए त्‍योहारी सीजन कंपनियों के लिए काफी महत्‍व रखता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ