मायके में रह रही बीवी का काटा गला, सास को भी किया घायल


लखनऊ के काकोरी में स‍िरफिरे शख्स ने ससुराल पहुंच कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान बीच बचाव करने उसकी सास आई तो स‍िरफिरे पति ने अपनी सास पर भी जानलेवा हमला कर दिया और फिर फरार हो गया।

वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची। देखा कि पत्नी के गले में कट लगा हुआ है और उसकी मौत हो चुकी है। वहीं, सास को भी चोट लगी थी जिसके चलते पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है और उनका इलाज चल रहा है।

अनिल द्विवेदी नाम के शख्स ने अपनी पत्नी और सास पर हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।

हरदोई के खसरौल निवासी अनिल द्विवेदी का विवाह काकोरी की प्रिया से हुआ था और ससुराल काकोरी के मल्हार गांव में है।

 शुक्रवार देर शाम अनिल अपनी ससुराल काकोरी के मल्हार गांव पहुंचा। वहां उसका पत्नी प्रिया से विवाद शुरू हो गया। फिर धारदार हथियार से पत्नी प्रिया की हत्या कर दी। बीच-बचाव में सास अनुसुईया आई तो सनकी ने सास पर भी हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

मृतक प्रिया कुछ दिन पहले अपनी बेटी के संग मायके आई थी और करीब 6 दिन पहले अनिल काकोरी के मल्हार गांव में आया था और अपनी बेटी को वापस लेकर अपने घर हरदोई के खसरौल वापस चला गया था। शुक्रवार को फिर पत्नी के साथ अपनी ससुराल पहुंचा और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ