शिल्पा और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा


बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा ने प्ले बॉय फेम एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ का मानहानि का केस कर दिया है।

उधर शर्लिन ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और मनघड़ंत बता दिया है। मालूम हो कि शर्लिन ने भी हाल ही में राज-शिल्पा पर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया था।

कपल के लॉयर ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'शर्लिन चोपड़ा द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वो छूठे, फर्जी और आधारहीन हैं। इसका कोई प्रमाण भी नहीं है।'

बता दें कि शिल्पा शेट्टी कुद्रा के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में शूट करने और फिर एक एप्लिकेशन की मदद से उन्हें रिलीज किए जाने के आरोप लगे हैं।

इस केस में राज कुंद्रा पूरे 2 महीने तक जेल की हवा खा चुके हैं। 21 सितंबर, 2021 को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था, लेकिन ये मामला अभी भी कोर्ट में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ