नॉर्वे में एक व्यक्ति ने तीर-धनुष से हमला कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हमले में दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना राजधानी ओस्लो के दक्षिण-पश्चिम के शहर कोंसबर्ग की है।
पुलिस ने इस हमले को लेकर 37 साल के एक डेनिश व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर हमलावर कट्टरपंथ से प्रेरित था। यह एक आतंकी हमला मालूम पड़ता है हालांकि इसके मकसद का अभी पता नहीं है।
नए प्रधानमंत्री यूनस गार स्टोरे ने गुरुवार को ही अपना पद संभाला है। उन्होंने बताया कि वे प्रभावित लोगों के साथ संपर्क में हैं।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.