सहरसा में थाना चौक के समीप गलत दिशा से जा रहे बाइक सवार युवक को रोकना ट्रैफिक पुलिस को महंगा पड़ गया।
कानून को ठेंगा दिखाते हुए बाइक सवार युवक ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई कर दी।
ट्रैफिक पुलिस आशुतोष कुमार नामक को बाइक सवार दो युवकों ने जमकर पीटा और बुरी तरह घायल कर दिया।
घायल ट्रैफिक पुलिस को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित पुलिस कर्मी ने बताया कि थाना चौक के समीप वह ड्यूटी पर तैनात था। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक गलत दिशा से जा रहा था।
उसे रोकने पर दोनों आग बबूला होकर बेल्ट खोलकर अंधाधुंध उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
चेहरे, सिर और पीठ पर लगातर मार खाते रहने से ट्रैफिक पुलिस बेहोश हो गया, तो राहगीरों ने ही उसे सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
स्थानीय लोगों ने ही उन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ट्रैफिक पुलिस ने सदर थाने में आवेदन देकर उन युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.