आमतौर पर लोग कूड़े में भी फेंक दिए जाने वाले प्याज के छिलके खेतों की हरियाली बढ़ाकर किसानों का मुनाफा बढ़ा सकते हैं.
प्याज के छिलके में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे खनिज तत्व पाए जाने के कारण इससे बेहतरीन जैविक खाद बनाई जा सकती है..
खेती करने वाले किसानों के अलावा आम लोग अपने घर के बगीचे या गमलों में लगे पौधों को बेहतर ग्रोथ देने के लिए भी यह खाद घर में आसानी से बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस तरह बनाएं जैविक खाद
- तीन से चार मुट्ठी प्याज के छिलके लें. इन्हें एक लीटर पानी में भिगो दें.
- इसे 24 घंटे के लिए ढककर रख दें. सर्दियों में 48 घंटे तक रखना पड़ सकता है.
- अब इस घोल का छिड़काव जैविक खाद के रूप में किया जा सकता है.
- इस्तेमाल करने के लिए घोल को छान कर छिलके अलग कर लें.
- गहरे बैंगनी रंग का दिखने वाला यह घोल पोटेशियम सहित कई खनिजों से भरपूर होता है.
- महीने में तीन से चार बार इसका प्रयोग पौधों की वृद्धि कोको बढ़ावा देने के लिए काफी कारगर होता है.
- आप लिक्विड जैविक खाद के इस घोल को 10 से 15 दिनों तक रख सकते हैं.
- घोल से अलग किए गए प्याज के छिलके का उपयोग वर्मीकम्पोस्ट बनाने में कर सकते हैं.
कैसे करें छिड़काव के लिए घोल तैयार :आप इस जैविक तरल उर्वरक का उपयोग सिंचाई के पानी के साथ या स्प्रे के रूप में कर सकते हैं. इस तरल खाद के 100 से 200 मिली लीटर को एक लीटर पानी में घोलना होता है। इसी हिसाब से अपनी जरूरत के हिसाब से घोल तैयार करके इस्तेमाल करें.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.