पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंत्री फैयाज अल हसन चौहान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मंत्री महोदय ने रिबन काटने का ऐसा तरीका निकाला कि हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी। जिसने भी मंत्री के इस अनोखे अंदाज को देखा अपनी हंसी नहीं रोक पाया।
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान की पार्टी के नेता और पंजाब प्रांत के मंत्री फैयाज अल हसन चौहान कहीं उद्घाटन करने गए थे और वहां उनको रिबन काटना था।
जैसे ही उन्होंने रिबन काटने की कोशिश की, कैंची ने धोखा दे दिया। इस पर मंत्री ने रिबन को पकड़ा और तपाक से उसे अपने दातों से कुतर डाला। मौके पर मौजूद लोग मंत्री जी का यह कारनामा देख खुश हो गए और तालियां बजाने लगे।
रिबन काटने के इस देसी स्टाइल वाले वीडियो को 'पाकिस्तान डेली' के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है।
https://twitter.com/ThePakDaily/status/1433378130622926848?t=tWoDKQ_xItekZUsqR38fdA&s=19

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.