सोशल मीडिया पर आए दिन फनी वीडियो वायरल होता रहता है। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
वीडियो देखकर आप यही सोचते रह जाएंगे कि जो दिखाई दे रहा है क्या वो वाकई सच है ?
क्योंकि खौलते हुए पानी में समाधि लगाकर बैठ जाने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है।
ये वीडियो कहां का है, कब का है, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, इंटरनेट पर इस वीडियो ने सभी को हैरान कर रखा है।
इस वीडियो को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजेंद्र कुमार विज ने रीट्वीट कर लिखा है।
क्या बकवास है? यह एक गंभीर अपराध है! ट्विटर पर इस वीडियो को @iSandeepBisht नाम के यूजर ने शेयर किया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.