केरल के कोच्चि से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया। फिर गर्भवती होने पर उसने कोच्चि के एक निजी अस्पताल के वॉशरूम में समय से पहले एक बच्चे को जन्म दिया और बाद में उसे फ्लश कर बहा दिया।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ 20 साल के एक युवक ने कथित तौर पर रेप किया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। बुधवार को वह अपनी मां के साथ जांच के लिए कोच्चि के एक निजी अस्पताल में गई थी।
अस्पताल में दवा का इंतजार करते समय नाबालिग को दर्द हुआ। वह वाशरूम गई, जहां उसने एक समय से पहले बच्चे को जन्म दिया। उसने नवजात को फ्लश कर दिया और स्कैनिंग रूम में लौट आई। उसने यह नहीं बताया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है।
यह मामला तब सामने आया जब एक अन्य मरीज शौचालय गया और समय से पहले पैदा हुए भ्रूण के अवशेष देखें।
सूचना मिलने के बाद पुलिस आनन-फानन में अस्पताल पहुंची। नाबालिग ने पूछताछ के दौरान यह बात स्वीकार की और बताया कि उसने ही पैदा हुए बच्चे को फेंक दिया था।
रेप के बाद पुलिस ने उसकी मां की शिकायत के आधार पर वायनाड के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.