ब्रिटेन में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति ने ख़ुदकुशी करने के लिए अपने ही प्राइवेट पार्ट पर हमला करते हुए उसे अलग कर दिया। 34 साल के शख्स ने किचन के चाकू से अपने प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। जब पुलिस इस शख्स के घर पहुंची तब वह बेहोश पड़ा हुआ था।
उसके प्राइवेट पार्ट पर बर्फ रखा गया और शख्स को एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित शख्स सिजोफ्रेनिया नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे।
चोट के 6 हफ्ते के बाद ही डॉक्टर ने शख्स के प्राइवेट पार्ट को पूरी तरह से ठीक कर दिया है। जब उसे अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया तब मरीज के प्राइवेट पार्ट को अलग हुए 23 घंटों से ज्यादा हो चुके थे। इस स्थिति में ये सर्जरी चुनौतीपूर्ण थी।
शख्स को इलाज के दौरान एक Catheter के जरिए यूरिनेट कराया जा रहा था। जिसके बाद डॉक्टर ने जख्मी हुए प्राइवेट पार्ट को रिअटैच कर दिया था और ब्लड फ्लो के लिए मरीज की बांह से नस का इस्तेमाल किया गया था। शख्स ने सर्जरी के बाद दो हफ्ते जनरल वार्ड में बिताएं।
इसके बाद उसे साइकियेट्रिक वॉर्ड में ट्रांसफर किया गया। इस सर्जरी से जुड़े डॉक्टर ने कहा, अंग विच्छेद होने के घंटों बाद भी सर्जरी का कामयाब होने वाला पहला डॉक्यूमेंटेड केस है। इस केस के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि दूसरे मेडिकल प्रोफेशनल भी प्राइवेट पार्ट के अलग होने के बाद रिअटैचमेंट सर्जरी करने की कोशिश करेंगे।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.