अवैध संबंध के शक में ससुर ने बहू समेत चार को गंड़ासे से काटकर उतारा मौत के घाट


देश की राजधानी दिल्‍ली से सटे गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क इलाके में मकान नंबर A-80 में मंगलवार रात हुए सनसनीखेज हत्‍याकांड में कई हैरान करेन वाले खुलासे हुए हैं।

चार लोगों की हत्‍या के प्रमुख आरोपी राव राय सिंह (65) ने पुलिस को चौंकाने वाली बाते बताई हैं। बयान के मुताबिक रात करीब ढाई बजे आरोपी ने बहू सुनीता और उसके किराएदार की पत्‍नी अनामिका पर गंडासे से कई वार किए। 

इसके बाद चार घंटों तक दोनों तड़पती रहीं। बाद में जब सिंह ने दोनों को जिंदा पाया तो फिर उन्‍हें गंडासे से काट कर मार डाला। अनामिका के पति और उसकी बड़ी बेटी को पहले ही मारा जा चुका था। 

पुलिस के अनुसार मुख्‍य आरोपी राव राय सिंह ने चारों की हत्‍या करने के बाद कपड़े बदले और रोज सुबह के कामों में लग गया। काम खत्‍म करने के बाद उसने दो महिलाओं का गला फिर से रेत दिया।

पुलिस के अनुसार इस हैवानियत में सिंह अकेला नहीं था। सिंह की पत्‍नी बिमलेश (58) सब कुछ देख रही थी जब मौत का यह तांडव चल रहा था। पुलिस ने दोनों को अरेस्‍ट कर लिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक जिस तरह पूरा घटनाक्रम हुआ, उससे लगता है क‍ि यह आवेश में आकर किया गया अपराध नहीं था।  सिंह ने कुछ दिन पहले से हत्‍याओं की प्‍लानिंग शुरू कर दी थी। उसने पेड़ों की छंटाई करने वाले गंडासे को धार भी दी थी।

पुलिस को दिए बयान में सिंह ने कहा कि उसे इसी साल पता चला कि बहू का कृष्‍ण तिवारी (किराएदार) के साथ अफेयर था। बुजुर्ग ने दावा किया कि दो मौकों पर- जनवरी में और फिर 21 अगस्‍त को, दोनों को आपत्तिजनक स्थितियों में देखा था। 

हालांकि तिवारी परिवार का दावा है कि कृष्‍ण चार महीने पहले ही सिंह के घर में रहने आया था। आरोप है कि हत्‍याओं की असल वजह छिपाने के लिए अफेयर की कहानी बुनी गई है। बहू सुनीता के भाई के मुताबिक एक एकड़ का कोई प्‍लॉट है, जिसपर सिंह की नजरें थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ