घर लौट रहे दंपती को लूट, बेखौफ बदमाशों ने पति को मारी गोली; देखें वीडियो


कानपुर ज़िले में कार सवार बेखौफ बदमाशों ने दंपती से लूटपाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला।लूटपाट के विरोध पर बदमाशों ने दंपती पर गोली चलाई, जो पति के दाहिने कंधे पर जा धंसी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

वारदात चकेरी और नौबस्ता थानों की सीमा पर हाईवे के किनारे स्थित निहुरा गाव के बाहर सíवस लेन पर हुई। श्याम नगर निवासी अनुराग शुक्ल एक कंपनी में काम करते हैं। शनिवार की रात को वह पत्नी गौरी के साथ साकेत नगर निवासी मामा के घर आयोजित एक समारोह में शामिल होने गए थे।

देर रात वहा से वापस लौटने के दौरान चकेरी-नौबस्ता सीमा पर स्थित निहुरा गाव के पास सफेद रंग की कार में पीछे से आए चार बदमाशों ने उनकी बाइक ओवरटेक करके रोकी।

बदमाश असलहा दिखाते हुए जेवर उतरवाने लगे। इस पर पत्नी ने जेवर नकली होने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद भी बदमाशों ने छीनाझपटी करके उनका मंगलसूत्र, दो अंगूठिया, बाले, चेन, चार चूड़िया और पर्स लूट लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार बदमाशों जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। तभी पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल दंपत्ति का अस्पताल में इलाज कराया और पुरे मामले की जांच में जुट गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ