असम के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई को श्रद्धांजलि देते एक होडिंग पर अपनी तस्वीर देख राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भड़क गए। सरमा ने खुद ट्विटर पर इस होडिंग को शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें इस तरह की ब्रांडिग पसंद नहीं है।
दरअसल, श्रद्धांजलि होडिंग में पूर्व सीएम की एक छोटी सी तस्वीर नजर आ रही है जबकि हिमंत बस्वा सरमा की बड़ी तस्वीर इस होडिंग में लगाई गई है। इस होडिंग में दिवंगत सीएम को काफी कम जगह दिया गया है जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री ही होडिंग पर छाए नजर आ रहे हैं।
यह होडिंग पूर्व मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की पुण्यतिथि पर लगाई गई थी। सरमा ने कहा कि आगे से बिना मेरे कार्यालय की अनुमति के मेरी कोई भी तस्वीर इस्तेमाल न की जाए।
असम के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म 6 जून 1890 को हुआ था। वे 19 सितंबर, 1938 से 17 नवंबर, 1939 तक असम के मुख्यमंत्री रहे।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.