स्विट्ज़रलैंड के क्लॉसेनपस इलाके में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां रहने वाले लोग तब चौक जब लोगों ने आसमान में गाय को उड़ते देखा।
दरअसल, इन गायों को हेलीकॉप्टर से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया गया। एक हादसे में ये गाय घायल हो गई थीं। इनके रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल हो रहा है।
घायल गाय को केबल के जरिये बांधकर एक से दूसरे जगह ले जाया गया। करीब 10 गायों का रेस्क्यू किया गया।
इलाके में काफी ऊपर रहने वाले किसानों को अपने जानवरों के घायल होने पर उनके इलाज करवाने में काफी दिक्कत होती है। खासकर गाय के घायल होने पर उन्हें नीचे ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
इसे लेकर एक किसान ने बताया कि जब गाय घायल होती है तो उन्हें इसी तरह हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करवाया जाता है। गाय को लेकर नीचे जा पाना मुश्किल है।
इलाके में चर रही गायों के साथ कई दुर्घटना होती है। कभी पहाड़ों से चट्टान टूटकर नीचे गिरते हैं। इससे गायों को चोट लग जाती है।
ऊपर रहने वाले किसानों ने शिकायत करते हुआ बताया कि ऊपर कोई डॉक्टर नहीं है। इस वजह से जानवरों को थोड़ी भी दिक्कत होने पर सीधे नीचे ले जाना पड़ता है इसके लिए ज्यादातर हेलीकॉप्टर से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.