फिरोज़ाबाद में आर्थिक तंगी के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी जान

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति ने गोली मारकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी है। दोनों भाई अधेड़ उम्र के थे। घटना थाना पचोखरा के गांव हिम्मतपुर की है। जब ग्रामीणों ने 50 वर्षीय प्रेमशंकर के मकान से गोली चलने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो होश उड़ गए। प्रेमशंकर और उसके छोटे भाई प्रेमचंद को गोली लगी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद्र कमरे में मृत मिला है, जबकि उसका बड़ा भाई प्रेमशंकर को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। एक शव के ऊपर रायफल रखी मिली है। घटना के वक्त यह दोनों ही मकान में थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। बड़े भाई ने ही छोटे भाई की हत्या कर खुद को गोली मारी है। दोनों भाई आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ