सीएम हेमंत पत्नी के साथ पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, पूजा-अर्चना की, राज्यवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को रथयात्रा के अवसर पर धुर्वा रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। साथ में पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। मुख्य मंदिर का पट बंद रहने के कारण बाहर द्वार से ही भगवान से प्रार्थना की। मौके पर मंदिर के पुजारी ने गर्भगृह के बाहर ही विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न करायी।

सरकार के निर्देश के तहत मंदिर का पट आम लोगों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसी कारण मुख्यमंत्री ने भी मंदिर के बाहर से ही पूजा-अर्चना की तथा राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की भगवान जगन्नाथ से कामना की। मौके पर मंदिर परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भी आज का दिन रथयात्रा का दिन है।

परंपरा के अनुसार हम सभी लोग रथयात्रा को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते रहे हैं। आज के दिन भगवान जगन्नाथ के मंदिर परिसर में काफी चहल-पहल हुआ करती थी जिसके गवाह हम सभी लोग हैं।दुर्भाग्य है कि पिछले वर्ष और इस वर्ष भी वैश्विक महामारी कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने निमित रथयात्रा नहीं निकल पा रही है। भगवान हमें माफ करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ