लखनऊ से अलकायदा के दो गिरफ्तार आंतकी पेशावर से हो रहे थे हैंडल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी में रविवार दोपहर को एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार है। संदिग्ध आतंकियों के पास से कुकर बम विस्फोटक और असलहे बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकियों के पाकिस्तान से भी कनेक्शन हैं। यूपी एटीएस ने बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए अलकायदा के अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े दो आतंकवादियों (मिन्हाज अहमद और मसीरुद्दीन) को गिरफ्तार किया है। यूपी एडीजी, (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। बताया कि इन लोगों ने उमर हलमंडी के निर्देश पर 15 अगस्त से पहले कई शहरों खासकर लखनऊ में आतंकवादी घटना करने की योजना बना रहे थे। उमर हलमंडी पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियां चलाता था। इस आतंकवादी गिरोह में लखनऊ, कानपुर के इनके अन्य साथी भी शामिल हैं। इनके निशाने पर कई राजनेता भी थे। यूपी एडीजी ने बताया, ''धमाके की योजना बनाने में सिराज अहमद का बेटा मिन्हाज अहमद व अमीनुद्दीन का बेटा मसीरुद्दीन मुख्य भूमिका निभा रहे थे। इन्हे पेशावर से हैंडिल किया जा रहा था। यूपी एटीएस को जानकारी मिली थी कि काकोरी स्थित एक घर में कुछ आतंकवादी रह रहे हैं, जिसके बाद दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी हो सकी। संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ