शादी की सालगिरह पर माही ने साक्षी को दी ये प्‍यार भरी सौगात

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल रह चुके महेंद्र सिंह धोनी ने चार जुलाई को अपनी शादी की 11वीं सालगिरह पर पत्नी साक्षी को नई सौगात देकर चौंका दिया। धोनी ने वर्ष 2010 में उस वक्त अपने बचपन की दोस्त साक्षी का दामन थामा था, जब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने करियर के सर्वोच्च शिखर पर चल रहे थे। इस बार उन्होंने अपने परिवार में ही धूमधाम से शादी की सालगिरह मनाई और पत्नी को 1951 वोक्सबैगन बीटल विंटेज कार गिफ्ट की। इस कार की अंतरराष्ट्रीय कीमत 14,200 डॉलर अर्थात भारतीय मूल्य के अनुसार 10,58,162.70 रुपए है। साक्षी सिंह ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा करते हुए धोनी को इस सौगात के लिए थैंक्यू फॉर द एनिवर्सरी गिफ्ट लिखी हैं। गौरतलब है कि धोनी से कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी एक्टिव हैं और आए दिन कुछ न कुछ जानकारी अपने फैंस से साझा करती रहती हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी काफी संख्या में फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने अंदाज में धोनी-साक्षी को शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ