सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को आगाह किया है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धार 370 हटी थी। ऐसे में हमले के लिए 15 अगस्त का दिन भी चुना जा सकता है। बता दें कि ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए पहली बार विशेष ट्रेनिंग भी दिल्ली पुलिस और दूसरी फोर्स को दी गई है, जिसमें 'सॉफ्ट किल' और 'हार्ड किल' दोनों ट्रेनिंग शामिल हैं। ड्रोन के खतरे के मद्देनजर एयरफोर्स ने एक विशेष ड्रोन कंट्रोल रूम भी बनाया है। इस बार चार एन्टी ड्रोन सिस्टम भी लाल किले पर लगाए जा रहे हैं।
पिछली बार दो एन्टी ड्रोन सिस्टम लगाए गए थे। बता दें कि जम्मू एयरबेस पर ड्रोन से हमला किया गया था। 27 जून को लश्कर ए तैयबा के पाकिस्तान स्थित संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा ड्रोन के जरिए गिराए गए दो बम में लगभग ढाई किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.