वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी को मारी गोली, मचा भारी बवाल

वाराणसी के भेलूपुर थाना के दुर्गाकुंड क्षेत्र में रविवार शाम हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी को मारी गोली मार दी। खोजवां स्थित संतोषी माता मंदिर के पुराने विवाद में रविवार रात पुजारी अभिषेक पांडेय 30 वर्ष को गोली मार दी गई। हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी उपाध्यक्ष को गोली लगने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उधर, प्रबंध कमेटी के सचिव और भाजपा नेता के घायल होने की सूचना पर राज्यमंत्री समेत कई पदाधिकारी पहुंचे एहतियातन इलाके में एक गाड़ी पीएसी और भेलूपुर सहित लंका थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि गोली से घायल अभिषेक खतरे से बाहर है। भाजपा नेता अतर सिंह और उनके भाई राजबहादुर सिंह की मंदिर के पुजारी रमाकांत पाठक के बीच पिछले चार-पांच साल से विवाद चला आ रहा है। मारपीट के दौरान राजबहादुर सिंह की सूचना पर पहुंचे बड़े भाई अतर सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। अभिषेक पांडेय के बाएं बांह में गोली जा लगी। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पूजा पाठ और प्रबंधक कमेटी के सचिव के बीच मारपीट और फायरिंग मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ