उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान जगह-जगह से हिंसा की खबरें आ रही हैं। उन्नाव जिले का एक वीडियो वायरल हुआ।
इसमें CDO यानी चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर दिव्यांशु पटेल और बीजेपी समर्थक बताया जा रहे एक व्यक्ति ने पत्रकार को पीट दिया।
मामला उन्नाव ज़िले का मियागंज ब्लॉक का है। पत्रकार के साथ हुई अभद्रता का वीडियो वायरल । वीडियो में सीडीओ मारपीट करते दिख रहे । जिस पत्रकार के साथ मारपीट हुई उसने बताया कि वह मियागंज ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कवर करने आया था।
पत्रकार ने आरोप लगाया कि स्कॉर्पियों में आए लोगों ने उन्हें मारा पीटा। दोनों मोबाइल तोड़ दिए।
CDO साहब आए, फोर्स आई, सीओ साहब भी थे, दौड़ा रहे थे। हमसे धक्का मुक्की करने लगे। मैंने कहा कि मैं पत्रकार हूं।
कैमरा मेरा ऑन था और मुझे मारने पीटने लगे। बराबर हमको मारते चले गए. मेरा नाखुन फट गया।
बीजेपी के कुछ कार्यकर्ता भी थे जो मारपीट कर रहे थे। पुलिस मीडिया पर गुस्सा निकाल रही है।
मालमे पर डीएम रवींद्र कुमार का कहना है कि मुख्य विकास अधिकारी ने माफी मांगी है। प्रार्थनापत्र की जांच करवाएंगे और निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.