वह खेत में काम कर रही थी, तभी महिला के चचेरे ससुर ने बहू को मारने के लिए पिस्टल तान दी। बहू ने भी हिम्मत दिखाते हुए ससुर को कीचड़ में पटककर पिस्टल को छीना और शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन दौड़ पड़े। उसके बाद दोनों तरफ से खेतों की कीचड़ में ही लाठियां भांजी गयीं। महिला ने पिस्टल को बोधगया थाना के सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इधर पीड़ित महिला सरस्वती देवी ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसी पुराने विवाद को लेकर चचेरे ससुर ने अपने सहयोगियों के साथ मारने के लिए पिस्टल तानी। वहीं चचेरे ससुर रामजतन यादव और उसके साथ में रहे लोग वहां से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.