चारों तरफ से किसी न किसी राज्य से घिरे मिजोरम के लिए असम अहम रूट है। सोमवार को दोनों राज्यों के बीच हुई हिंसा के बाद से ही यहां बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। उन ट्रकों को बड़ी समस्या झेलनी पड़ रही है, जो दिल्ली और यूपी जैसे राज्यों से लंबा सफर तय करके पहुंचे हैं।
मिजोरम सरकार ने केंद्र से सीमा पर रोक हटाने की मांग की है। हालांकि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद कहा था कि उसकी सरकार मिजोरम के लिए किसी भी तरह के आर्थिक नाकेबंदी नहीं करेगी। इसके बावजूद सीमा चौकी पर सीआरपीएफ की टुकड़ी आने वाले किसी भी ट्रक, बस या कार को रोक रही है। लोगों को भी आर-पार जाने की इजाजत नहीं है। सीआरपीएफ जवानों का कहना है कि ऐसा उन्हें हाईकमान की ओर से करने को कहा गया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.