केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो(CBI) के हेडक्वार्टर में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग लगने के बाद तमाम अफसर बाहर निकल गए। ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने में जुट गई है।
बिल्डिंग से धुएं का गुबार निकला। ये दफ्तर दिल्ली के लोधी रोड पर है। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इस घटना को लेकर सीबीआई की ओर से जानकारी दी गई कि सुबह 11.15 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण बेसमेंट इलाके में आग लग गई थी। फायर फाइटिंग सिस्टम एक्टिव हो गया था।
गौरतलब है कि सीबीआई के हेडक्वार्टर में तमाम ज़रूरी कागज़ात मौजूद होते हैं, ऐसे में इस आग से क्या नुकसान हुआ है और इसके पीछे कारण क्या है, इसपर हर किसी की नज़र है। पूरे नुकसान की जानकारी अभी मिल नही पाई है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.