आगामी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में गरमाती सियासत के बीच मशहूर शायर मुनव्वर राना ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
शनिवार को मीडिया से बात करते हुए राना ने कहा कि अगर ओवैसी की वजह से योगी आदित्यनाथ दोबारा सूबे के मुख्यमंत्री बने तो मुन्नवर राना ये यूपी छोड़कर चले जाएंगे।
ओवैसी के यूपी में चुनाव लड़ने पर मुन्नवर राना ने कहा है कि ओवैसी और बीजेपी ऐसे दो पहलवान हैं जो सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए लड़ रहे हैं ताकि वोटों का ध्रुवीकरण हो सके और भाजपा को फायदा हो। राना ने कहा कि अगर यूपी के मुसलमानों में जरा भी अक्ल होगी तो वो कभी ओवैसी को वोट नहीं देंगे।
उन्होंने कहा अगर मुसलमान ओवैसी की तरफ जाते हैं तो बीजेपी की सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ दूबारा सूबे के मुख्यमंत्री बनते है।तो मैं मुन्नवर राना उत्तर प्रदेश छोड़कर चला जाऊंगा। क्योंकि मैं ये मान लूंगा कि अब ये सूबा मुसलमानों के रहने के लायक नहीं बचा।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.