मैक्स बूपा की हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी अब खरीदिए एक्सिस बैंक से

एक्सिस बैंक और दिग्‍गज बीमा कंपनी मैक्स बूपा साथ मिलकर ग्राहकों को स्‍वास्‍थ्‍य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने जा रहे हैं. इसके लिए दोनों के बीच एक साझा उपक्रम (जेवी) बनाने का करार हुआ है. इसके तहत एक्सिस बैंक की देशभर में 4,500 से अधिक शाखाओं से लोग मैक्स बूपा की हेल्‍थ इंश्‍योरेंस पॉलिसी खरीद सकेंगे. बीमा सेक्टर में एक्सिस बैंक का यह दूसरा बड़ा कदम है. इससे पहले वह आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस के साथ भी ऐसा ही करार कर चुका है. एक्सिस बैंक के हेड-प्राइवेट, प्रीमियम बैंकिंग और थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट्स सतीश कृष्णमूर्ति ने कहा कि साझेदारी के जरिये हम अपने ग्राहकों को उनकी जरूरतों के मुताबिक कस्टमाइज किए जा सकने वाले प्लान्स की मुहैया करा सकेंगे. मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ कृष्णन रामचंद्रन ने कहा, एक्सिस बैंक के साथ गठजोड़ इन महामारी के समय में हमें लाखों ग्राहकों तक अपने बीमा उत्‍पाद पहुंचाने का अवसर देगा. बता दें कि एक्सिस बैंक और मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के बीच साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब कोरोना महामारी के चलते लोग हेल्‍थ इंश्‍योरेंस कवर की जरूरत पहले से काफी अधिक महसूस कर रहे हैं. कोविड-19 के बाद देश के महानगरों के साथ ही अब टियर -2 और टियर -3 श्रेणी के छोटे शहरों और कस्बों में भी लोग स्‍वास्‍थ्‍य बीमा की ओर ध्‍यान दे रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ