फिलीपींस में सेना का विमान क्रैश, 85 लोग थे सवार, 15 को सुरक्षित निकाला

फिलीपींस आज सुबह सेना का एक हवाई जहाज क्रैश हो गया है. जानकारी के मुताबिक जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्‍त विमान में 85 लोग सवार थे. हादसा दक्षिणी फिलीपींस में हुआ. फिलीपींस के सैन्य प्रमुख सिरिलिटो सोबेजना से मिली जानकारी पर आधारित खबरों में बताया गया है कि 15 लोगों को अब तक सुरक्षित निकाला जा चुका है. जानकारी के मुताबिक फिलीपींस की वायुसेना (पीएएफ) का एक C-130 विमान रविवार की सुबह पाटीकुल सुलू के पास हादसे का शिकार हो गया. विमान जब सुलू प्रांत में जिलो द्वीप पर उतरने की कोशिश कर रहा था, उसी समय विमान में आग लग गई. जमीन पर गिरने के बाद विमान आग के गोले में तब्‍दील हो गया. विमान गिरने की खबर मिलते ही घटना स्‍थल पर पहुंचे अधिकारियो ने आग बुझाने का काम शुरू किया, जिसमें 15 लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है. विमान में हादसा कैसे और क्‍यों हुआ इसका पता अभी नहीं चल सका है. फिलहाल विमान के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ