जानकारी के अनुसार सुजावलपुर निवासी रंजीत सिंह का 18 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शौच के लिए लहोरना नदी की ओर गया था। जहां उसका पैर फिसल जाने के कारण वह नदी में गिर गया। उसे डूबते देख कुछ लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों से उसकी खोज करायी गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद इसकी सूचना सकरा थाना को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिर गोताखोरों से खोज करवायी। घटना के करीब 6 घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.