साल में 300 दिन सोया रहता है 'कलियुग का कुम्भकर्ण' जानिए क्‍या है वजह

राजस्थान के नागौर के भादवा गांव में एक आदमी को लोग 'कलियुग का कुम्भकर्ण' कहते हैं। भादवा के रहने वाले पुरखाराम एक बार सोने के लिए जाते हैं तो 25 दिन तक सोते ही रहते हैं। इस हिसाब से साल के 300 दिन सोकर गुजारते हैं। पुरखाराम कहते हैं, मैं खुद जागना चाहता हूं लेकिन शरीर साथ नहीं दे रहा। डॉक्टरों से इलाज करवाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। घरवालों के मुताबिक, 23 साल पहले पुरखाराम को यह समस्या शुरु हुई। शुरु-शुरु में वो 5 -7 दिनों के लिए सोते थे और बड़ी मुश्किल से जाग पाते थे। धीरे-धीरे उनकी नींद का वक्त बढ़कर 25 दिन हो गया। उन्हें इस दौरान उठाना नामुमकिन हो जाता है, नींद में ही हम खाना खिलाते हैं, और नींद में ही हम उठाकर बाथरूम में ले जाते हैं। डॉक्टर का इस बारे में कहना है कि उन्हें एक्सिस हायरसोम्निया नाम की बीमारी है। इस बीमारी में ज्यादा नींद आने की समस्या होती है। यह साइकोलॉजिकल बीमारी है। अगर कोई पुराना ट्यूमर या सिर पर चोट रही हो तो उससे भी ऐसी बीमारी हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ