केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफाः मोदी सरकार ने डीए 17 से बढ़ाकर 28 फीसदी किया

बड़ी खबर यह है कि मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बहाल करने का फैसला किया गया है। डीए 17 फीसदी से बढ़ा कर 28 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि करीब डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए नहीं मिल रहा था। पिछले 1 साल में 3 बार से बढ़ोतरी पर लगी रोक को हटा दिया गया है। रोक हटने के बाद अब 1 जुलाई से नार्मल महंगाई भत्ता यानी डीए मिलेगा। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को जो महंगाई भत्ता अबतक 17 प्रतिशत मिलता था, वो अब 11 प्रतिशत बढ़ कर सीधे 28 प्रतिशत मिलेगा। डीए का भुगतान 3 किश्तों में होगा। यहां यह भी बता दें कि सितंबर की सैलरी में पिछली तीन किस्त और जून 2021 का पैसा भी आयेगा। यही नहीं, इन किस्तों के अलावा कर्मियों को जुलाई और अगस्त का एरियर भी मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों का प्रोमोशन होना भी बाकी है। कर्मचारी अपना सेल्फ असेसमेंट भर चुके हैं। अब ऑफिसर रिव्यू होना बाकी है। इसके बाद प्रोमोशन की फाइल आगे बढ़ेगी। प्रोमोशन होने के साथ केंद्रीय कर्मियों की सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। दिसंबर तक अप्रेजल का असेसमेंट पूरा होना है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक प्रोमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी होनी है। Central govt., Central employes, Dearness Allowance, DA, Narendra Modi, Anurag Thakur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ