बजाज ने बढ़ा दिए पल्‍सर 125 के दाम , जानिए कितना महंगा हुआ कौन सा वेरिएंट

बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय बाइक पल्‍सर 125 के दाम बढ़ा दिए हैं. कंपनी के इस कदम से बाइक 4500 रुपये तक महंगी हो गई है. मूल्‍य वृद्धि पल्‍सर 125 के सभी चारों वेरिएंट्स में की गई है. कंपनी ने इन बाइक्स के फीचर्स में कोई कटौती नहीं की है, न ही इसमें कोई मैकेनिकल या कॉस्टमेटिक बदलाव किया है. मूल्‍य वृद्धि के बाद पल्‍सर 125 नई शुरुआती कीमत 77,490 ( एक्स शोमरुम फरीदाबाद) हो गई है, जो पहले की तुलना में 4,480 रुपये ज्यादा है. ड्रम ब्रेक्स और स्प्लिट सीट के साथ आने वाले वर्जन की कीमत अब 80,410 रुपये होगी, जो पहले की कीमत से करीब 4,589 रुपये ज्यादा है. सिंगल सीट और डिस्क ब्रेक वाली pulsar 125 बाइक की कीमत में 4,416 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब इस बाइक की कीमत 83,885 रुपये होगी. इसी तरह डिस्क ब्रेक और स्प्लिट सीट वाली पल्‍सर 125 की कीमत में 4,416 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके टॉप वेरिएंट की नई कीमत 87,181 रुपये हो गई है. Bajaj auto, pulsar 125, Price Hike, bike

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ