इसके पहले वह त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य सरकार के कई मंत्री, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा भी मौजूद रहे। बता दें कि 2 अगस्त 1947 को रायपुर में जन्म लिए रमेश बैस 1989 में पहली बार सांसद बने। तब से वे लगातार 2019 तक रायपुर का प्रतिनिधित्व करते रहे। अटल विहारी वाजपेयी की सरकार में राज्यमंत्री भी थे।
वे लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक भी रहे। 70 वर्ष से अधिक उम्र हो जाने के आधार पर 2019 में भाजपा ने लोकसभा के लिए टिकट नहीं दिया था, लेकिन इनकी प्रतिबद्धता के मद्देनजर जुलाई 2019 में त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया। अब इन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस को पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.