
एलन मस्क की अगुवाई वाली कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) द्वारा हाल ही में भारत में Model 3 इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग की घोषणा के आद अब इसे लेकर एक बड़ी खबर आई है.
टेस्ला ने तकनीकी खामी की वजह से अपनी Model 3 और Model Y कार की 3 लाख कारों को दुनिया भर के बाजारों रिकॉल किया है.
टेस्ला कंपनी अपने चीन स्थित कारखाने में निर्मित और आयातित कार मॉडल Y और मॉडल 3 EVs को ड्राइविंग रिलेटेड सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए रिकॉल किया है.
चीन के स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि यह खामी इलेक्ट्रिक कारों के ड्राइविंग असिसटेंस फ़ंक्शन से जुड़ी है. इसके चलते ड्राइवरों द्वारा इसे गलती से ऑन किया जा सकता है.
सॉफ्टवेय की इस खामी के चलते जिससे अचानक दुर्घटना होने का खतरा भी पैदा हो सकता है. इस आशंका को देखते हुए ही कंपनी ने कारों को रिकॉल करने का फैसला लिया है.
इस रिकॉल के तहत चीन में बनी मॉडल Y की 249,855 और मॉडल EVs की 35,665 कारें व इम्पोर्टेड मॉडल 3 कारों को वापस बुलाया जायेगा.
माना जा रहा है कि कार में सामने आई इस खामी की वजह से भारत में इसकी लॉन्चिंग में थोड़ी देरी भी हो सकती है और हो सकता है कि टेस्ला के दीवानों को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़े.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.