चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर सोमवार (15 अप्रैल, 2024) को चेक किया. राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों ने राज्य के नीलगिरी में चेक किया है.
इसे लेकर एक वीडियो सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि चुनाव आयोग के अधिकारी हेलीकॉप्टर के लैंड होने के साथ ही पहुंचे उसकी तलाशी ले रहे हैं. फिर कुछ देर बाद इससे बाहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी निकलते हैं.
चुनाव आयोग के इस एकतरफा रवैये को लेकर सोशल उसकी जमकर थू-थू हो रही है, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में इसी चुनाव आयोग ने ओडिशा के संबलपुर में रैली करने पहुंचे नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर की चेकिंग का प्रयास करने वाले अपने ही अधिकारी को सस्पेंड कर दिया था, जबकि मोदी की सुरक्षा में लगी एनएसजी ने उसे हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने ही नहीं दी थी।
निलंबन आदेश में चुनाव आयोग की ओर से कहा गया था कि मोहम्मद मोहसिन ने एसपीजी सुरक्षा प्राप्त गणमान्य व्यक्तियों के लिए तयशुदा निर्देशों का पालन नहीं किया। यह निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। मोहम्मद मोहसिन को अगले आदेशों तक संबलपुर में ही रुकने को कहा गया था। हालांकि बाद में इस निलंबन को लेकर चुनाव आयोग को थूक कर चाटना पड़ गया था, क्योंकि कैट ने निलंबन पर रोक लगा दी थी।
चुनाव आयोग ने ओडिशा की संबलपुर संसदीय सीट के जनरल ऑब्जर्वर मोहम्मद मोहसिन पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगा कर निलंबित कर दिया था।
बता दें कि राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के प्रचार को लेकर तमिलनाडु से केरल निकलना था। वो यहां चार दिनों तक पार्टी के लिए प्रचार करने जा रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार (15 अप्रैल, 2024) को कोझिकोड पहुंचेंगे, जहां वह एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, मंगलवार (16 अप्रैल, 2024) को वो वायनाड का दौरा करेंगे। फिर वो गुरुवार को कन्नूर, पलक्कड़ और कोट्टायम में प्रचार करेंगे. वह त्रिशूर, तिरुवनंतपुरम और अलाप्पुझा का भी दौरा करेंगे।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.