आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची बुधवार की रात जारी कर दी है। इस सूची में वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी की टक्कर में एक बार फिर से अजय राय को उतारा गया है, वहीं अमेठी और रायबरेली में प्रत्याशी का ऐलान नहीं करके यहां की बहुप्रतीक्षित उम्मीदवारी पर सस्पेंस बरकरार रखा गया है।
पार्टी ने सीतापुर से अपना प्रत्याशी बदल दिया गया है। सीतापुर में नकुल दुबे का टिकट काटकर उनकी जगह अब राकेश राठौर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा मथुरा से मुकेश धनगर का नाम घोषित कर दिया गया है।
मथुरा से भी प्रत्याशी का ऐलान होने के बाद अब अमेठी, रायबरेली और प्रयागराज से नामों का ऐलान होना बाकि रह गया है। हालांकि प्रयागराज से उज्जवल रमण सिंह का नाम सबसे आगे है। कल ही उज्जवल ने कांग्रेस ज्वाइन की थी।
यूपी में सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। पार्टी की ओर से यूपी के लिए अब तक घोषित कांग्रेस प्रत्याशी इस प्रकार हैं -
सहारनपुर इमरान मसूद
अमरोहा दानिश अली
गाजियाबाद डॉली शर्मा
बुलंदशहर शिवराम वाल्मीकि
फतेहपुर सीकरी रामनाथ सिकरवार
सीतापुर नकुल दुबे की जगह अब राकेश राठौर
मथुरा मुकेश धनगर
कानपुर आलोक मिश्रा
झांसी प्रदीप जैन आदित्य
बाराबंकी तनुज पुनिया
महाराजगंज वीरेंद्र चौधरी
देवरिया अखिलेश प्रताप सिंह
बांसगांव से सदन प्रसाद
वाराणसी से अजय राय

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.