पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई झड़प को लेकर अब बीजेपी और टीएमसी आमने-सामने आ गई है. ममता बनर्जी ने इस घटना को भाजपा की पूर्वनियोजित साजिश बताया है.
ममता ने बीजेपी पर बंगाल में दंगों की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए भाजपा से पूछा है कि चुनाव के वक्त ही पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं क्यों होंती हैं? रामनवमी के जुलूस में तलवारे लेकर जाने को किसने कहा?
ममता ने इशारों-इशारों में चुनाव आयोग को भी भाजपा की इस साजिश में शामिल होने की भी बात कही। बंगाल की सीएम ने पूछा कि रामनवमी से महज एक दिन पहले डीआईजी को क्यों हटा दिया? ताकि भाजपाई हिंसा का नंगा नाच करके राज्य में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का माहौल पैदा कर सकें.
उन्होंने रायगंज में कहा कि योगी आदित्यनाथ भाषण देने बंगाल आ रहे हैं. मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि पहले खुद का राज्य संभालो. यूपी की जनता भाजपा के जंगलराज से परेशान है। युवा बेरोजगारी और बार बार पेपर लीक होने से परेशान है। पहले उसका समाधान करो।
ममता ने पूछा कि बीजेपी की हमारी लक्ष्मी भंडार योजना को रोकने की धमकी देने की हिम्मत कैसे हुई? हम मां दुर्गा की पूजा करते हैं. हम ईद मनाते हैं और इफ्तार में भी हिस्सा लेते हैं. मैं चर्च में क्रिसमस में भी हिस्सा लेती हूं. हम सभी के साथ मिलकर रहते हैं. हमने बचपन से यही सीखा है.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.