चिता से उठाकर अधजली लाशें खा जाता था यह शख्स : नर पिशाच बने इंसान की कहानी कर देगी हैरान !


तांत्रिकों द्वारा लोगों को ठगने और गलत काम करने की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी, पर राजस्‍थान के सीकर से तंत्र-मंत्र का एक ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। 


सीकर में 2 दिन पहले रिटायर्ड पोस्ट मास्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक तांत्रिक, उसके दो साथी और मृतक की बहू को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो आरोपियों ने जो बातें बताईं उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।


दरअसल, 31 मार्च की रात पोस्ट मास्टर भानाराम की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू मंजू, तांत्रिक मानसिंह सहित अन्य दो को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि मानसिंह बिहार गया और वहां से अपने साथ अमित और छोटू नाम के दो शूटर को लेकर आया और उनसे पूरी वारदात करवाई। मानसिंह खुद को तांत्रिक बताता है जो वाराणसी के मनका घाट पर आधी जल चुकी लाशों का मांस भी खाता था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तलाश में जुटी हुई है।


इन्वेस्टिगेशन में यह बात भी सामने आई कि मानसिंह और मंजू दोनों को 10 साल से जानते थे। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। मानसिंह कई बार मंजू के ससुराल भी आता था तो मंजू का ससुर भानाराम उसे रोकता था। ऐसे में मंजू और उसके प्रेमी मानसिंह ने भानाराम को अपने रास्ते से हटाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ