भोजपुर में भीषण सड़क हादसे में पत्नी का अंतिम संस्कार करने जा रहे पति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के ओरैया टोला के समीप पास की है।
महिला का शव लेकर दाह संस्कार के लिए बक्सर जा रही सवारी गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में गूंजा देवी के पति राम लाल सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, बेटा पवन कुमार जख्मी है। कुल आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं।
घटना के बाद शव और दाह संस्कार का सारा सामान सवारी गाड़ी पर ही रह गया। लाश भी सवारी गाड़ी के ऊपर ही बंधी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मरने वालों ने मृतकों में जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव निवासी स्वर्गीय मुसाफिर सिंह के 65 वर्षीय पुत्र राम लाल सिंह, बिंदेश्वरी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र कमलेश सिंह, स्वर्गीय बबन सिंह के 40 वर्षीय कृष्णा सिंह शामिल है।
घटना को लेकर ग्रामीणों बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया गांव निवासी राम लाल सिंह की पत्नी गूंजा देवी का निधन हो गया था। उनकी शव को अंतिम संस्कार के लिए बक्सर घाट ले जा रहे थे। तभी ओरैया टोला के समीप ट्रक वाले ने टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पलट गई। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है।
इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी है। इसमें स्वर्गीय बृजा सिंह के 55 वर्षीय पुत्र कृष्णा सिंह, स्वर्गीय गणपत सिंह के 60 वर्षीय पुत्र धर्मनाथ सिंह, स्वर्गीय वृदा नंद सिंह के 60 वर्षीय पुत्र दयानंद सिंह, बिहारी सिंह के 55 वर्षीय वीर बहादुर सिंह शामिल है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.