मेहंदीपुर बालाजी जा रही बस पलटी, 40 तीर्थयात्री घायल : जानिए कहां हुआ हादसा


मुरैना जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां श्रद्धालुओं से भरी मेहंदीपुर बालाजी जा रही वीडियो कोच बस के अचानक पलट जाने से दुर्घटना में 40 यात्री बुरी तरह घायल हो गए है। 


हादसे में घायल कई लोगों को राह चलते राहगीरों ने नजदीकी शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल यात्रियो में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


यह हादसा सोमवार देर रात 12 बजे को हुआ बताया जा रहा है। हादसा सिविल लाइन थाना इलाके के सिकरौदा नहर के पास NH-44 पर हुआ। इस हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल होने की सूचना है। 


घायलों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। वही रिपोर्ट्स के अनुसार दो बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा ये भी बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर सिकरौदा नहर के पास एक दर्जन एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय मुरैना लाया गया। 


घायलों में दो बच्चियों की हालत गंभीर है, जिसके चलते बेहतर इलाज के लिए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस को भी दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले जांच कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ