बिहार के गोपालगंज मे प्रेम-प्रसंग में गुरुवार को प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई है. दोनों की लाश एक ही कमरे में मिली. घटना भोरे क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है. प्रेमिका का शव पंखे से लटका था, जबकि प्रेमी का गला रेत दिया गया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्तकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों की पहचान संतोष सिंह के पुत्र मंटू सिंह और हीरालाल सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि कल्याणपुर गांव निवासी संतोष सिंह के पुत्र मंटू सिंह और पड़ोस के ही हीरालाल सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों दो साल पहले घर छोड़कर भागे थे, लेकिन परिजनों के दबाव के आगे दोनों को वापस आना पड़ा था.
बाद में पुष्पा की शादी परिजनों ने वर्ष 2022 में कहीं और कर दी. शादी के बाद जब वह वापस अपने मायके आई, तो एक बार फिर अपने प्रेमी मंटू सिंह के प्यार में पड़ कर वो घर छोड़कर फरार हो गई.
इसके बाद दोनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जाकर रहने लगे, जहां मंटू के पिता ठेकेदारी करते थे. इसी बीच मंटू सिंह और उनके परिवार के लोगों के द्वारा मंटू की शादी कहीं और करने की तैयारी में लगे और पुष्पा को मंटू के घरवालों के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा.
इसे लेकर पुष्पा के द्वारा गोपालगंज महिला थाना में दहेज उत्पीड़न का एक मामला भी दर्ज कराया गया था. इधर, लगभग चार माह पहले मंटू सिंह को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इससे पहले लड़की पुष्पा अपने प्रेमी के घर में ही रह रही थी.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.