निर्यातकों के बिलिंग कलेक्‍शन का काम हुआ आसान : Federal Bank ने WaveBL संग मिलकर लॉन्‍च की डिजिटल ट्रांजेक्‍शन सुविधा


बिलिंग की जटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया से निर्यातकों को निजात दिलाने के लिए फेडरल बैंक (Federal Bank) ने वेवबीएल (WaveBL) के साथ मिलकर एक नया समाधान पेश किया है। इसके तहत दोनों मिलकर निर्यातकों को सिंगल-बैंक डिजिटल एक्‍सपोर्ट कलेक्‍शन बिल ट्रांजेक्‍शन की सुविधा मुहैया करा रहे हैं।

इस सुविधा के जरिये अब निर्यातक अपने बिल कलेक्‍शन से जुड़े ट्रांजेक्‍शन का निपटारा महज 3 घंटे में कर सकेंगे, जिस काम में अबतक करीब एक हफ्ते का समय लगता था। इसके अलावा इसके लिए उन्‍हें कोई कागजी कार्यवाही भी नहीं करनी पड़ेगी, क्‍योंकि बिल ट्रांजेक्‍शन की यह सुविधा पूरी तरह से डिजिटल है। 

फेडरल बैंक ने बताया कि डिजिटल विकल्पों को अपनाकर उसने अपने ग्राहकों के लिए लीड टाइम को एक सप्ताह से घटाकर केवल 3 घंटे कर दिया है, जिससे कागज का उपयोग पूरी तरह से समाप्त हो गया है। इस तरह यह पायलट ट्रांजेक्‍शन पर्यावरण के अनुकूल यानी इको फ्रेंडली भी है। 

फेडरल बैंक की के मुताबिक लेनदेन की प्रक्रिया के डिजिटलीकरण ने मुद्रित जानकारी में हेरफेर, कागज के नुकसान और दस्तावेजों की चोरी के जोखिम को पूरी तरह से खत्‍म कर दिया है। साथ ही यह कूरियर से दस्‍तावेज भेजने के झंझट और कागज के उपयोग और कार्बन उत्सर्जन को कम करने का काम भी कर रहा है।

इस नई सेवा के बारे में जानकारी देते हुए फेडरल बैंक की वरिष्ठ उपाध्यक्षा और जोनल हेड (सीआईबी) रत्ना माला (Rathna Mala) ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि वेवबीएल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर पायलट मोड मे फेडरल बैंक निर्यात दस्तावेजों के संग्रह के लिए डिजिटल लेनदेन को सफलतापूर्वक पूरा करने वाला भारत का पहला बैंक है। डिजिटल लेनदेन ने हाथ से दस्तावेज़ बनाने की पारंपरिक पद्धति को ख़त्म कर दिया है।  यह प्रक्रिया बहुत योजनाबद्ध है। अत: कम समय में शीघ्र कार्य करने से कार्य की गति भी बढ़ी है। इससे अनुकूल पर्यावरणीय परिणाम प्राप्त होने के साथ-साथ बैंक और ग्राहक दोनों के समय और संसाधनों में महत्वपूर्ण बचत हुई है।''

वेवबीएल के वित्तीय संस्थान प्रभाग के उपाध्यक्ष, ओफ़र ईन बार (Ofer Ein Bar)  ने इस बारे में कहा, “फेडरल बैंक और वेवबीएल व्यापार वित्त में नवाचार और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कदम एक माइल स्‍टोन टेक्‍नॉलजी के जरिये बेहतर बैंकिंग समाधान प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है, जो व्यवसायों को आज की बढ़ती डिजिटल दुनिया में फलने-फूलने में सक्षम बनाता है।''

Federal Bank completes India’s First-Ever Single Bank Digital Export Collection Bill Transaction in partnership with WaveBL



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ