19 अप्रैल से होंगे लोकसभा चुनाव, 7 चरणों में होगा मतदान : जानिए पूरा चुनावी शिड्यूल


निर्वाचन आयोग ने आज आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत देश में कुल 7 चरणों में मतदान कराया जाएगा, जो 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेगा। वोटों की गिनती 4 जून को शुरू होगी। 


लोकसभा चुनाव के साथ ही देश के चार राज्‍यों में विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे। यह राज्‍य हैं आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा । चुनाव प्रक्रिया के तहत पहले चरण का नोटिफिकेशन चार दिन बाद 20 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 


पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरी फेज की वोटिंग 26 अप्रैल, सात मई को तीसरा फेज, 13 मई को चौथा फेज, 20 मई को पांचवां फेज, 25 मई को छठा फेज और एक जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी।


19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण में कुल 102 सीटों पर मतदान होंगे, जबकि 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, सात मई को 94 सीट, 13 मई को 96 सीट, 20 मई को 49 सीट, 25 मई को 57 सीट और एक जून को 57 सीटों पर वोटिंग होगी।


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 96.8 करोड़ वोटर्स वोट डालने जा रहे हैं। यानी कि करीब 97 करोड़ लोग लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में करीब 1.8 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार किसी चुनाव में वोट डालने वाले हैं। पहली बार ऐसा होगा क 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा।


इसके अलावा 20-29 साल की उम्र के बीच के वोटर्स की संख्या 19.47 करोड़ है। चुनाव आयोग ने बताया है कि जिन उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड हैं, उन्हें तीन बार इसकी जानकारी देते हुए इश्तिहार देना होगा।


मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। पिछली बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Polls) की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था. मतगणना 23 मई को हुई थी।


सबसे ज्‍यादा राज्‍यों में 1 चरण में चुनाव होगा। इनमें हरियाणा, केरल, तेलंगाना, पंजाब, दिल्‍ली, गोवा गुजरात, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी शामिल हैं। राजस्‍थान, त्रिपुरा में 2 चरण, जबकि असम, छत्‍तीसगढ़ में 3 चरण में मतदान होगा। सबसे ज्‍यादा 7 चरण में मतदान तीन राज्‍यों यूपी, बिहार, प. बंगाल में होगा।


चुनाव कार्यक्रम एक नज़र में 


  • 20 मार्च को पहला नोटिफिकेशन जारी होगा। कुल 77 दिन चलेगी चुनाव प्रक्रिया।


पहला चरण - 19 अप्रैल - 119 सीटें

दूसरा चरण - 26 अप्रैल - 89 सीटें

तीसरा चरण - 7 मई - 94 सीटें

चौथा चरण - 13 मई - 96 सीटें

पांचवां चरण - 20 मई - 49 सीटें

छठा चरण - 25 मई - 57 सीटें

सातवां चरण - 1 जून - 57 सीटें


मतगणना - 4 जून


The Election Commission has today announced the dates of the upcoming Lok Sabha elections. Under this, voting will be conducted in a total of 7 phases in the country.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ